:- रवि शंकर शर्मा!
बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने चोरी के कई मामलों का खुलासा किया है।
बाढ़ थाना कांड संख्या 50/54 और 59 का ASP के आदेश पर थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने टीम गठित कर, वैज्ञानिक आधार और गुप्तचरों की निशानदेही पर अनुसंधान करते हुये उद्भेदन कर लिया।
सभी कांडों में कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिसमें 3 नाबालिग हैं। सभी कमरापर अथमलगोला के निवासी हैं।
आरोपियों के पास से चोरी की गई दो पल्सर बाईक, 5 मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि बरामद कर लिये गये हैं। बाढ़ ASP अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। वहीं इस मामले में सभी
नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है जबकी एक बालिग आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
बाइट:- अरविंद प्रताप सिंह (ASP, बाढ़)




