बाढ़ के बरुआने में किसान की गोलीमार कर हत्या!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

बाढ़ के बरुआने में किसान की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। अहले सुबह टाल क्षेत्र
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। मॉर्निंग वॉक पर निकले किसान सह राजनीतिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त सूचना के अनुसार आज सुबह भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआने-बथोई पंचायत के सुंदर चक जाने वाली रोड पर अचानक फायरिंग की आवाज आने लगी, लोग इधर उधर भागने लगे तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले किसान सह राजनीतिक कार्यकर्ता ‘विनय सिंह’ को एक के बाद एक 4 गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही भदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बाढ़ भेज दिया। और जांच-पड़ताल में जुट गई। एएसआई प्रमोद कुमार साह के अनुसार घटना के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। जबकि बाढ़ ASP अरविंद प्रताप सिंह इसे प्रथम दृष्टि में पुरानी रंजिश बता रहे हैं। सूत्रों की माने तो 50 वर्षीय मृतक विनय सिंह राजनीतिक हत्या के शिकार हुये हैं, हालाँकि जाँच के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पायेगी।

Join us on:

Leave a Comment