सरेशाम मोकामा में लूट की घटना को अंजाम, लाखों की लूट!

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट!

बंदूक की नोक पर मोकामा में अपराधियों ने दिया लूट की बड़ी घटना को अंजाम

Patna : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के मोकामा से आ रही है, मोकामा थानाक्षेत्र के मोकामा बाजार में पीटर इंग्लैंड के सामने से अपराधियों ने बन्दूक के बल पर अशोक साव पिता राधे साव के किराना दुकान से करीब ढाई लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया हैं हालाँकि सूत्रों के हवाले से जो खबर है उसके मुताबिक लूट की राशि 4 लाख से भी अधिक की है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधी दुकान के अंदर घुसे और सभी को बन्दूक के बल पर बन्दी बना कर ढाई लाख से चार लाख रुपये की लूट की है। बताया जाता है कि ये घटना राधे साव नामक किसी दुकानदार के यहाँ हुई है। उनके दुकान में मोटी विक्री होती है, जिस वजह से उनके पास नकद उपलब्ध था । वही पुलिस सूत्रों की माने तो दो बाइक पर 4 लोग सवार थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है । हालाँकि पूरे मोकामा शहर में सीसीटीवी लगा है, जिसके फुटेज से पता चला कि सभी हाथीदाह होते हुये बेगूसराय की ओर भागे हैं । मोकामा पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच में जुट गई है, वहीं थानाध्यक्ष राजनन्दन ने दावा किया है कि घटना का अतिशीघ्र खुलासा कर लिया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें