कालाजार के खात्मे के लिए 15 फरवरी से 30 मार्च तक किया जाएगा कीटनाशक का छिड़काव

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

अभियान हेतु 419 गांवों को किया गया चिन्हित

साहिबगंज

आज मंगलवार को उपायुक्त ने कालाजार से संबंधित समीक्षा करते हुए बताया कि कालाजार एक घातक बीमारी है तथा फिलहाल यह झारखंड राज्य के केवल 4 जिलों में विद्यमान है| जिसमें से साहिबगंज जिला भी एक है| यहां 2017 से कालाजार डिक्रीजिंग स्टेज में है| साथ ही बताया गया कि 2020 में बोरियों ब्लॉक को इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया है| जबकि 2021 में 04 जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी विषय में बताया गया कि जिले से कालाजार के खात्मे के लिए 15 फरवरी से 30 मार्च तक वृहद पैमाने पर कीटनाशक छिड़काव किया जाना है, जिसके लिए 419 गांव को चिन्हित भी किया गया है इस दौरान कर्मियों द्वारा मरीजों की खोज की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment