सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में 12 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु 07 मार्च से 12 मार्च तक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम के तहत दवा खिलाई जाएगी, इस कार्यक्रम के तहत 07 मार्च को बूथ लेवल एक्टिविटी की जाएगी तथा बाकी बचे हुए दिन हाउस टू हाउस एक्टिविटी की जानी है। जिसमें ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा घर घर जाकर अपने समक्ष दवा खिलाई जानी है इस दौरान उनके द्वारा संदिग्ध मरीजों का खोज अभियान भी चलाया जाएगा एवं मरीज मिलने पर उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं चिकित्सा प्रसार पदाधिकारियों से कहा कि प्रखंड स्तर की टास्क फोर्स की बैठक के अलावा सभी मुखिया एवं ग्राम प्रधान से एक बैठक करें एवं उन्हें कालाजार एवं फाइलेरिया के विषय में बताएं साथ ही उन्हें छिड़काव में सहयोग करने हेतु भी प्रेरित करें और रूटीन इम्यूनाइजेशन एवं इनके लाभ के विषय में भी उन से चर्चा करें और उनकी भागीदारी से यह सुनिश्चित कराएं।




