ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार, भेजा गया जेल!

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

काठीकुंड (दुमका)

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नकटी में सीएसपी चला रहे हैं संजीव गुप्ता ने श्रम कार्ड बनाने के नाम पर सरोजलीना सोरेन सरोजिनी ला सोरेन का अंगूठा का निशान लेकर ₹5000 अवैध रूप से निकासी कर लिया| जब मामले की भनक सरोज लीना सोरेन को हुई तो सीएसपी संचालक संजीव गुप्ता से पूछने पर किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा तथा निकासी किए गए ₹5000 वापस लौटा दिया| सरोज लीना सोरेन ने सारी घटना थाना प्रभारी काठीकुंड को दी| थाना प्रभारी द्वारा धारा 419,420 भादवी एवं 66d आईटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई| प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीएसपी संचालक संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment