ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
अब तक नालंदा जिले में नौकरी के नाम पर पैसे डबल करने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आता था लेकिन इस बार रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सैदल्ली गांव में शादी के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। गौरतलब है कि चंडी थाना क्षेत्र इलाके के महमदपुर गांव निवासी खुशबू कुमारी की शादी रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सैदल्ली गांव निवासी रंजीत कुमार के साथ तय हुआ था। इस शादी को लेकर दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा दूल्हे अपक्ष को चार लाख का दहेज भी दिया था। लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। खुशबू कुमारी की शादी 4 फरवरी को तय हुई थी लेकिन 3 तारीख को ही दूल्हे पक्ष के लोगों के द्वारा दुल्हन पक्ष के लोगों को लड़के घर किसी की मृत्यु होने जानकारी देते हुए शादी 4 फरवरी को ना होकर 11 फरवरी को करने की बात कही। जिसके बाद जब दुल्हन पक्ष के लोगों के द्वारा दूल्हे के गांव सैदल्ली में पता किया गया तो ऐसी कोई बात भी नहीं थी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे के घरवालों पर शक हुआ। जैसे ही दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे के गांव पहुंचे तो दूल्हे के घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी के सभी फरार थे। फिलहाल इस मामले को लेकर थाना में आवेदन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट।लड़की का भाई
बाइट। लड़की पक्ष का रिश्तेदार




