ऋषिकेश की रिपोर्ट
थरथरी थाना क्षेत्र इलाके के मेहत्रावाँ गांव में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी है। आग तापने का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच रोड़ेबाजी होने लगा। इसी दौरान एक पक्ष के लोगो ने बैजू यादव के ऊपर गोली चला दिया। गोली चलने से किसी तीसरा पक्ष अर्जुन यादव के 19 वर्षीय पुत्र बैजू यादव को गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं इस घटना के पीछे पूर्व में चुनावी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बैजू यादव और उसका चाचा आग ताप रहे थे। आगत आपने के दौरान ही किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर संजय यादव जय यादव मनिया यादव समेत चार लोगों ने मिलकर बैजू यादव के सीने में गोली मार दी।जिससे बैजू यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया। वही इस घटना के सम्बंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि भैंस बांधने को लेकर विवाद होने की बात बताया है। जिसको लेकर गोली चली। जिसमे एक युवक की मौत हो गई।




