नालंदा:- मूर्ति विसर्जन के दौरान मारी गोली!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

जहां एक और पूरा इलाका सरस्वती मां के विसर्जन में व्यस्त था, वहीं दूसरी ओर बिंद थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में पूर्व के मामूली मारपीट और जमीनी विवाद को लेकर सरस्वती मां की मूर्ति को विसर्जन करने जा रहे युवक को गांव को गांव के ही दो युवकों ने सीने में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया ।जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में घायल का भाई ने बताया कि मेरे भाई बिट्टू का थोड़ी सी जमीन का और पूर्व में मामूली मारपीट विवाद गांव के ही मुकेश यादव और जुलुम यादव के के बीच था। इस बात को लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। लेकिन आज इसी विवाद के खुन्नस में जब हम लोग सरस्वती माता का मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। तभी दोनों भाई आकर मेरे भाई बिट्टू को सीने में गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment