स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस इंटक ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

रविवार को तिलकामांझी चौक पर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में मेरी आवाज मेरी पहचान, देश की मशहूर गायिका,भारत रत्न सुर साम्राज्ञी व स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम लता मंगेशकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन रखकर का प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुण्यात्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा देश की शान और संगीत जगत की शिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दु:खद है। सरस्वती मां की आवाज अपनी पुण्य काया को त्याग कर परमसत्ता के धाम चली गई।स्वरों की ममतामयी मां तुम हमारे लोककंठ में हो और रहोगी। वे भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साहित रही। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।अधिवक्ता शाहबाज खान ने कहा लता जी अपने गीतों से विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया है। महासचिव मंटू यादव ने लता मंगेशकर को निधन बड़ा दु:खदायक बताया।
मौके पर मनीष कुमार,दयानंद यादव, कामेश्वर मंडल, डॉ आरिफ आजाद, डॉ विश्वजीत,सनी कुमार आशुतोष कुमार, समाजसेवी मुकुंद कुमार सिन्हा, जगदीश झा,आनंद कुमार,विवेक कुमार,पंकज चौधरी, सिकंदर चौधरी रमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment