राज्य के विकास एवं रोजगार हेतु गंभीरता से विचार करने की जरूरत- शिबू सोरेन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

खनिज सम्पदाओ से परिपूर्ण राज्य के विकास एवं रोजगार हेतु गंभीरता से विचार करने की जरूरत- शिबू सोरेन

दुमका

झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा कि आज हम कोरोना महामारी के साये में दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं|हालांकि कार्यक्रम दिन में नहीं होना चाहिए लेकिन बीमारी के कारण ऐसा करना पड़ रहा है|भगवान की देन है वो जो भी करते हैं अच्छा ही करते हैं|बीमारी के कारण जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है|आज हम 43 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं इस बीच बच्चे बड़े हो गए है और बड़े बुढ़े हो गए है|बिहार के साथ थे तो अलग राज्य के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता था|अब हमारा अपना राज्य है|झारखण्ड खनिज सम्पदाओ से परिपूर्ण है फिर भी विकास क्यों नहीं हो पा रहा है|अधिकारियों को नियंत्रित करना होगा|खनिज सम्पदाओ से परिपूर्ण राज्य का विकास नहीं हो, लोगों को रोजगार नहीं मिले,इसपर गंभीरता से विचार करना होगा और जल्दी विचार करना होगा|

Join us on:

Leave a Comment