वाहन चालक ने सनसनीखेज खुलासा कर किया पासिंग गिरोह का पर्दाफाश

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

शिकारीपाड़ा में एक वाहन चालक ने सनसनीखेज खुलासा कर किया पासिंग गिरोह का पर्दाफाश

कहा सर को चार हजार रूपया दीजिए, बिना माइनिंग चालान के ओवरलोड स्टोन चिप्स ट्रक ले जाइए

शिकारीपाड़ा (दुमका)

जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित पत्थर औद्योगिक क्षेत्र से बड़े पैमाने पर स्टोन चिप्स लदे मालवाहक वाहनों के द्वारा नियमों को ताक पर रखकर ढुलाई किए जाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन आज एक ट्रक चालक ने सारे गोरखधंधा को उजागर कर दिया है। स्टोन चिप्स लोडकर भागलपुर जा रहे चालक पप्पू राज ने बताया कि मेरे पास न तो माइनिंग चालान है और न ही कोई कागजात| मेरा ट्रक ओवरलोड है। लेकिन मुझे अब कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि मैंने सर को पासिंग शुल्क ₹4000 जमा कर दिया हैं। हालांकि इससे पहले यह माना जाता था कि पासिंग शुल्क ₹3200 है। लेकिन अब पप्पू राज ने बताया कि पासिंग शुल्क ₹4000 कर दिया दिया हैं, जो कि किसी सर नामक व्यक्ति के द्वारा लिया जाता है।

शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment