इंटरमीडिएट परीक्षा:- केंद्रों पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

SHARE:

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

कड़ी सुरक्षा एवं कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उमड़ी भीड़.

नालंदा जिले में बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा का आज से फरवरी से 14 फरवरी तक दो पालियों में लिया जाएगा. जिसकी टाइमिंग प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1:45 से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. BSEB द्वारा निर्गत निर्देश के अनुसार परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी. परीक्षार्थी अगर परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचेंगे तो उनका प्रवेश वर्जित रहेगा. नालंदा ज़िले में परीक्षा आयोजन के लिए कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें बिहारशरीफ में 31, हिलसा में 5 तथा राजगीर में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से छात्रों के लिए 22 तथा छात्राओं के लिए 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर 24225 छात्र तथा 21087 छात्राएं शामिल होंगे. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन सुनिश्चित करने के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर 195 स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं.परीक्षा अवधि तक बंद रहेंगे फोटोस्टेट की दुकान. परीक्षा सेंटर की परिधि में सभी फ़ोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी. सभी परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेंगे. वर्तमान में सर्दी को देखते हुए परीक्षार्थी जूता मोजा पहन कर परीक्षा दे सकेंगे. परंतु फ्रिस्किंग के क्रम में अच्छे ढंग से जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया…

बाइट:- डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, सदर डीएसपी, बिहार शरीफ़, नालंदा

Join us on:

Leave a Comment