नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा सांसद चंदन सिंह आज शहर के जनसंघ के सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्यारेलाल बरनवाल के देहांत के बाद उनके शोकाकुल परिजनों से मिलने के लिए आज उनके सुनार पट्टी स्थित आवास पर पहुंचे।जहां आवास पर पहुंचकर उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान शहर के थोक फल व्यवसायियों ने भी उनसे मुलाकात की।थोक फल विक्रेताओं ने सांसद को ज्ञापन देकर यह मांग की उनके फल के मंडी को शहर से दूर सोभिया कृषि फॉर्म के समीप कर दिया जाए।उन्हें शहर के बीचो बीच फल गली मोहल्ले में व्यापार करने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि नो एंट्री हो जाने के कारण उनके फल ट्रक पर रखे रखे खराब हो जाते हैं।इसलिए उन्हें कृषि फार्म के समीप स्थानांतरित कर दिया जाए। इसी मांग को लेकर आज शहर के थोक फल व्यवसाई उनसे मिलने पहुंचे।




