छेड़खानी पड़ा भारी, महिला ने राखी बाँधकर बना लिया भाई!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को महिला ने बांधी राखी, युवक बोला आज से यह मेरी बहन!

भागलपूरनवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की एक महिला के साथ साल भर से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी कलाई पर महिला से राखी बंधवायी। इसके बाद लड़के ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ताउम्र महिला को बहन के रूप में मानने की बात कही। पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बार-बार महिला छेड़खानी की शिकायत कर रही थी। जब उसे ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा तो निर्णय लिया गया कि अगर युवक महिला को बहन मान ले और आगे से ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करे तो इसे माफी दी जा सकती है। युवक ने ग्रामीणों की बात मान ली तो उसे एक मौका दिया गया। उसे चेतावनी दी गयी है कि यदि उसने पंचायत के निर्णय की अवहेलना की तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment