दरभंगा:- AISA और RJD द्वारा रोकी गई ट्रेन!

SHARE:

विरेन्द्र कुमार / दरभंगा

छात्र आंदोलन के समर्थन में बिहार बंद का सुबह सबेरे से ही दिखने लगा असर, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर AISA और RJD के लोगो ने रोकी ट्रेन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी ,

RRB और NTPC मामले को लेकर छात्रों के आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन के बाद अब कई राजनीतिक पार्टियां छात्रों को अपना समर्थन दिया खास कर विपक्ष पार्टी के बात कही तो । AISA ने छत्रो के हित मे राज्यव्यापी बिहार बंद की घोषणा की ।

आज बिहार बन्द का असर दरभंगा ज़िले में भी सुबह सबेरे दिखाई देने लगा । AISA और RJD के लोगो ने सुबह सुबह दरभंगा रेलवे स्टेशन पहुच कर रेलवे ट्रैक पर जा पहुचे ओर दरभंगा से दिल्ली जानेवाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया । प्रदर्शनकारी ट्रैन को रोक पटरी पर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे हलाकि मौके पर रेल पुलिस प्रदर्शन कारी को समझाने बुझाने में लगी थी ।

प्रदर्शनकारी प्रिंस राज ने बताया कि सरकार बेरोजगार छात्रों को नौकरी नहीं देती है RRB ओर NTPC में गड़बड़ी होती है छात्र अपनी बात कहते है तो कोई सुनता नही अपनी मांगों के सात छात्र प्रदर्शन करते है तो पुलिस लाठीचार्ज करती है दमनात्मक कदम पुलिस उठाती है ऐसे में हम सभी छत्रो के साथ खड़े है और सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे
1,प्रिंस राज ,प्रदर्शनकारी

Join us on:

Leave a Comment