RRB NTPC मामले को लेकर जबर्दस्त प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में भी कई छात्र संगठनों और राजद ,कांग्रेस , वामदल सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता आरआरबी और एनटीपीसी के रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरे। एनएसयूआई ,आइसा, सहित कई छात्र संगठनों के आह्वान पर आयोजित बंद को बिहार में महागठबंधन के पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। इसके बाद शुक्रवार को अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता भागलपुर में सड़क पर उतरे और रेलवे स्टेशन चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी जांच कमेटी बनाने अपनी बात को लेकर रेल मंत्री को सामने आने, एनटीपीसी पीटी रिजल्ट के पदों पर 20 गुना संशोधित रिजल्ट जारी करने, ग्रुप डी में केवल एक परीक्षा के पुराने नोटिफिकेशन पर अमल करने, और आंदोलनकारी छात्रों पर किए गए मुकदमे को वापस लेने और जेल में बंद सभी छात्रों को तुरंत छोड़े जाने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों ने बाजारों को घूम घूम कर बन्द कराया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद दिखे।

Join us on:

Leave a Comment