धीरज शर्मा की रिपोर्ट
माइनिंग विभाग की मनमानी के कारण जिले में ट्रक ऑनर एसोसिएशन इन दिनों परेशान हैं। परिचालन में हो रही कठिनाइ और समस्याओं को लेकर ट्रक एसोसिएशन की बैठक आयोजित की GYI, जिसकी अध्यक्षता एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक नारायण सिंह उर्फ दीपक एवं महासचिव श्वेत कमलेश ने की। एसोसिएशन का कहना है अगर ट्रक किसी कारण नो एंट्री में रुक जाती है तो 24 घंटे के बदले 36 घंटे भी ट्रक को रखना पड़ जाता है और चालान दोगुना देना पड़ता है। माइनिंग विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है की चालान लिए बगैर कोई व्यवसायिक वाहन मिट्टी परिचालन ना करें, जबकि इसका अनुपालन नहीं किया जाता है। उनकी मुख्य मांग चालान की अवधि बढाने की है क्योंकि जाम में ट्रक दो -दो दिन एक जगह फंसी रह जाती है और 2 दिन का चालान देना पड़ जाता है। इसके अलावा मिर्जाचौकी से घोघा तक आने के लिए ट्रक का परिचालन करीब 35 से 40 किलोमीटर अधिक करना पड़ता है, जो अत्यंत ही खर्चीला है। इस बैठक में दर्जनों ट्रक मालिक व चालक शामिल थे।




