सोनी पांडेय
राजद पार्टी ने दिया एक दिवसीय धरना ,भोला यादव ने कहा हाथरस कांड को दोहराया गया है दरभंगा में ,जल्द पीड़ित परिवार को मिले न्याय,संपूर्ण मामले की सरकार न्यायिक जांच कराने साथ ही दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार की रखी मांग,
जिला के बहादुरपुर प्रखंड के पुरखों पट्टी में 15 जनवरी को घर से गायब हुए दो नाबालिग बच्चियों विभा कुमारी ,कुलवंती कुमारी का शव तालाब में दो दिन बाद मिला था। जिसके बाद परिवार के द्वारा के अपहरण कर बलात्कार एवं हत्या करने की बात कही गयी थी। लेकिन जिला पुलिस ने डूबने से मौत की बात कही जिसके बाद से लगातार पुलिस के निष्क्रियता का आरोप लगा कर आंदोलन किया जा रहा है। आज राजद पार्टी के द्वारा विरोध में एक दिवस धरना का दिया गया। और धरना के माध्यम से मांग रखा गया की जल्द हत्या करने वालों आरोपी की गिरफ्तारी की जाय। धरना स्थल पोलो मैदान लहरिया सराय दरभंगा में किया गया ।
इस धरना में पूर्व विधायक भोला यादव ने कहा कि पुरखों पट्टी की घटना को जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा एक साजिश के तहत दबाया जा रहा है । इसकी लीपापोती की जा रही है जबकि दोनों पीड़िता के लिये गये तस्वीर से साफ झलकता है कि दोनों के बदन पर नोच खरोच के कई निशान थे । स्तन को भी काटा गया था जो कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बताया गया है। संपूर्ण मामले की सरकार न्यायिक जांच करावे दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर त्वरित सुनवाई के माध्यम से पोस्को एक्ट के तहत सजा की जाए तथा पीड़ित परिवार को कम से कम 25 25 लाख का मुआवजा दिया जाए ।
बाइट
1,भोला यादव, पूर्व विधायक,राजद




