मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ

SHARE:

बसंत भालोटिया

गरीब जरूरतमंद लोगों को मिलेगा पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर का अनुदान

दुमका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका के ऐतिहासिक पुलिस लाइन मैदान से पूरे राज्य के लिए पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की दूसरी वर्षगाँठ के अवसर पर मैंने वादा किया था कि गरीब एवं जरुरतमंद दु-पहिया वाहन धारकों को महंगाई से राहत देने के लिए 26 जनवरी से 25 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पर अनुदान दिया जायेगा।

आज मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आज से पूरे राज्य में CM-SUPPORTS योजना के माध्यम से प्रत्येक गरीब एवं जरुरतमंद दु-पहिया वाहन मालिकों को प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल के लिए 25 रुपये प्रति लीटर की दर से 250 रुपये की राशि उनके खाते में सीधे भेज दी जायेगी।1 लाख 4 हज़ार लोगों ने इस योजना हेतु निबंधित किया है 73 हज़ार का आवेदन स्वीकृत हो चुका है।

इसके अलावा बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं को हमारी सरकार ने लागू किया है, जिन सबका उल्लेख करना संभव नहीं है। साथ ही साथ अभी बहुत कुछ करना है।अंत में मैं, आप सभी को गणतंत्र दिवस की पुन: बधाई देता हूँ और आह्वान करता हूँ कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम एक ऐसा झारखण्ड बनाने का संकल्प लें, जो उन स्वप्नों एवं आशाओं के अनुरूपहो, जिसके लिए काफी त्याग और बलिदान के बाद इस राज्य का सृजन हुआ। मैं एक ऐसे झारखण्ड की परिकल्पना करता हूँ, जो गरीबी,बेरोजगारी, अशिक्षा एवं भ्रष्टाचार आदि से मुक्त हो,जिसको साकार करने में आप सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें तथा हमारे साथ-साथ आप भी अपनी वचनबद्धता दिखाएँ।

आइये, हम सब मिल कर राज्य में स्थिरता,शान्ति और समरसता का माहौल बनायें और अपनी सृजनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा से राज्य की सर्वांगीण प्रगति और उन्नति को अभूतपूर्व गति और ऊँचाई
प्रदान करें।

Join us on:

Leave a Comment