शंखनाद संवाददाता
दुमका
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त देशवासियों तथा राज्यवासियों को 73 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी है।उन्होंने कहा कि यह दिवस देश तथा देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन दुमका में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु निदेश दिया।दुमका जिला के साथ साथ अन्य जिलों से भी आकर लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।उपस्थित लोगों ने आवेदन देकर माननीय मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।एक एक कर सभी लोगों से बात कर माननीय मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को सुना।
इस दौरान उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।




