धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर में सड़क दुर्घटनायें आम हो गयी है खास कर जीरोमाइल बायपास का क्षेत्र एक्सीडेंट का हॉटस्पॉट बन गया है। ताजा मामला रविवार का है, जहाँ सड़क किनारे खेल रहे 5 वर्षीय मासूम नवनीत को ट्रक ने कुचल दिया।जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद मृत बच्चे के परिजन व आसपास के लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगो ने बायपास पर टायर जलाकर व ट्रैक्टर से घेरकर सड़क जाम कर दिया, साथ ही टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। आक्रोशित लोगों की मांग है कि घटनास्थल पर ओवरब्रिज बने या इसे अंडरग्राउंड किया जाए। यहाँ लगातर सड़क दुर्घटना होती है लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रही है।




