पटना:- ट्रेन के चपेट में आने से दो की गई जान!

SHARE:

:- अमित सिंह

दानापुर हावड़ा रेल मंडल के अथमलगोला स्टेशन पर दो व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार पहली घटना शुक्रवार रात्री लगभग 11 बजे 03 नंबर प्लेटफार्म के पास के ट्रैक पर हुई जब एक व्यक्ति ट्रेन संख्या 13207 जसीडीह – पटना मेमू स्पेशल के चपेट में आ गया जिसके बाद रेल कर्मचारियों व रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति की पहचान बख्तियारपुर के किसी भिखारी के रूप में की गई। दूसरी घटना 03 नंबर प्लेटफार्म ट्रैक पर ही सुबह 04 बजे के आसपास की है । जब ट्रेन संख्या 03267 किऊल – पटना मेमू स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान अथमलगोला के बहादुरपुर निवासी 60 वर्षीय चमरू मिस्री के रूप में हुई है। रेल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment