ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत , दो गंभीर रूप से घायल !

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

नाथनगर स्थित दोगच्छी बाईपास मोड़ के समीप एक ट्रक व बाइक की टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी रामबरन मंडल के पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल दोनों युवक की पहचान भुवालपुर गाँव निवासी कैलाश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार और पप्पू मंडल के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक तीनो अपने घर भुवालपुर से नाथनगर जा रहे था तभी दोगच्छी बायपास के समीप ट्रक से धक्का लग गया।मृतक इंटर का छात्र था । वह चार भाई बहन में सबसे बड़ा था।वहीं सूचना पर पहुंची नाथनगर थाना पुलिस ने घायल को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Join us on:

Leave a Comment