अमित सिंह की रिपोर्ट
घोसवरी : घोसवारी प्रखंड के चुनाव पंचायत से अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने का एक मामला सामने आया है बता दें कि राम उदय राय की बहू नीतू रॉय के जमीन पर दबंगो के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा हैं । लगभग दो विगहा जमीन पर मटर और गेहूं की बोआई किया हुआ था । जिसे बताया जा रहा हैं कि दबंगो के द्वारा ट्रेक्टर से फसल को जोत दिया । पीड़ित परिवार ने बताया कि 3 सालों से परेशान किया जा रहा हैं । पिछले वर्ष भी सभी फसल को दबंगो के द्वारा कटाई कर ली गई थी । इससे परेशान होकर पीडित परिवार के आसपास के गाँव वालों एवं छोटे – छोटे बच्चों ने भी विरोध तख्ती लेकर न्याय को गुहार लगाया ।
थाना प्रभारी ने बताया को इसका आवेदन स्वीकार कर FIR दर्ज कर लिया गया हैं । मामले की जानकारी होने पर बाढ़ एडिशनल के द्वारा भी जांच का आदेश दिया गया । मामले को पूरे तरह जांच किया जाएगा इस जमीन पर दोनों पक्षो के द्वारा दावेदारी बताई जा रहीं हैं ।




