शंखनाद संवाददाता
कोडरमा। जिला मलेरिया पदाधिकारी सह सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार द्वारा बताया कि कोडरमा जिले में 09 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ हो गये हैं। जिसमें होम आइसोलेशन में रह रहे 09 मरीज स्वास्थ्य हो गये हैं। साथ ही कोरोना जांच में 78 लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें आरटीपीसीआर जांच में 76 और एंटीजन जांच में 02 कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। साथ ही 416 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन एंव डीसीएचसी में 02 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।




