झारखंड ब्यूरो चीफ धनंजय कुमार राणा के संग राजा कुमार यादव।
आपदा प्रबंधन,के बैठक में यह फैसला लिया गया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ट्वीट कर जानकारी दी
31 जनवरी तक बढ़ी सेमी लॉकडाउन पाबंदियां, जारी रहेगी वर्तमान गाइडलाइन।
कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते राज्य सरकार ने पाबंदियों को 31 जनवरी तक बढ़ा दी है. बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महीने के अंत तक मौजूदा पाबंदियां लागू रहेगी. अगले आदेश तक मौजूदा गाइडलाइन जारी रहेगी. कोरोना के मामले राज्य में लगातार बढ़ रहे है, ऐसे में संक्रमण की रोकथाम के लिए यह निर्णय राज्य सरकार के द्वारा ली गयी है.
इन चीजों पर लगे हैं प्रतिबंध
- स्कूल- कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे, लेकिन इन संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रशासनिक कार्य होंगे.
- स्टेडियम, आउटडोर, इंडोर, पार्क, जिम, जू, स्विमिंग पुल, पर्यटन स्थल बंद रहेंगे.
- मॉल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और सिनेमा हॉल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगे.
- दुकानें रात आठ बजे तक ही खुली रहेंगी.
- सिर्फ बार, रेस्टोरंट और दवाई दुकान नार्मल टाइम तक खुले रहेंगे.
- सरकारी और निजी संस्थानों में 50 प्रतिशत क्षमता पर काम होगा.
- बायोमैट्रिक सिस्टम बंद होगा.
- हाट और बाजार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुले रहेंगे.
- शादी और अंत्येष्टि में 100 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है.
- आउटडोर आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
- इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50 फीसदी या 100 दोनों में से जो कम हो क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे.




