चंचल गिरी की रिपोर्ट
कुंडहित(जामताड़ा)
शनिवार को कुंडहित प्रखंड के रूपनारायणपुर, सीमा, खाजुरी, काटना, डुमरा, चन्द्रडिह, गड़शिमुला, बागडेहरी, अम्बा सहित अधिकतर गांवो में आख्यान पुजा का आयोजन धुमधाम से किया गया। मान्यता के अनुसार बंगला पंचाग अनुसार माघ महिने के पहले दिन कै देव पक्ष का प्रथम दिन माना जाता है। उसी दिन सभी कुल देवी-देवियों की पूजा अर्चना कर आहवान किया जाता है। आख्यान पूजा मे मनोकामना की पुर्ति होने पर श्रद्धालुओ द्वारा बड़े तादात में बकरा, भेड़, मुर्गा, कबुतर आदि की बलि देकर देव-देवियों को संतुष्ट किया जाता है। प्रसाद के रुप में बलि दिए गए पशुओ का मांस तथा खिचड़ी भोग लगाया जाता है। अधितर गांव मे आख्यान पुजा का आयोजन ग्राम देवता के स्थल पर किया जाता है। बहरहाल शुक्रवार को कुंडहित मुख्यालय सहित आस पास के इलाके में आख्यान पुजा बेहद धुमधाम के साथ मनाया गया। अख्यान पूजा के अवसर पर प्रखंड के सीमा गांव स्थित भैरबस्थान पर एक भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बर्ष कोरोना महामारी के कारण मेला का आयोजन नही किया गया। पूजा को लेकर बड़ी संख्या मे सीमा गांव के अलावे खजुरी, बामुनभुई, खैरबुनी, घीढाला, प्रसादपुर, बड़सुली सहित दर्जनो गांव के लोग पूजा स्थल पहॅूचकर माथे टेके।




