कोडरमा भाजपा द्वारा दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

संवाद सूत्र शंखनाद

भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राजगढ़िया मोड़ पर दही, चूड़ा का कार्यक्रम किया गया

भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला द्वारा मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर राजगढ़िया मोड़ पर दही, चूड़ा, गुड़, तिलकुट, सब्जी का आयोजन कर मकर सक्रांति धुमधाम से मनाई गई। जिला महामंत्री अनूप जोशी ने कहा कि मकर सक्रांति मै सुर्य उत्तरायण होते हैं और सभी शुभ कार्य शादी-विवाह, ग्रह प्रवेश,एवं लगन सभी शुभ कार्य आज से शुरू हो जाते हैं ।इसलिए पूरे देश में मकर सक्रांति को धूमधाम से मनाते हैं ।भीष्म पितामह मृत्यु शैया पर सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा करते रहे कि जब शुरू उत्तरायण होगा तो मैं प्राण त्याग लूंगा तो मुझे मौक्ष की प्राप्ति होगी। इसलिए सभी देशवासियों से मकर सक्रांति की शुभकामनाएं ।कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, रामचन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष देव नारायण मोदी, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी,अशोक आर्या, नगर महामंत्री संजय शर्मा, अमर सिंह, अजय झा, नवीन चौधरी, राजेश सिन्हा, आकाश वर्मा, बिजय राम,ओम प्रकाश शर्मा अंकित कुमार, अनूप मोदी, पप्पू मोदी, बिरंचि पाण्डेय, सोनु कुमार, सौरभ राणा, दिवाकर पाण्डेय, जहीर अंसारी, ललन सिन्हा, तेजो यादव,छत्रु यादव ,छोटू कुमार, आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुए

Join us on:

Leave a Comment