नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, शराब बेचने से मना करने पर वार्ड सदस्य एवं उनके परिवार को घर पर चढ़कर किया मारपीट
नवादा : नवादा में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है । शराब बेचने से मना करने पर शराब माफियाओं द्वारा वार्ड सदस्य एवं उनके परिवार को घर पर चढ़कर मारपीट किया गया है । आपको बता दें कि पूरा मामला
जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आषाढ़ी गांव की है, जहां शराब बेचने का विरोध करने पर वार्ड सदस्य एवं उनके परिवारों के साथ शराब माफियाओ ने घर पर चढ़कर जमकर मारपीट किया है । इस घटना में वार्ड सदस्य सहित चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में वार्ड सदस्य रीना देवी, अखिलेश रविदास, सत्येंद्र रविदास, श्रीचंद रविदास एवं सीता देवी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गांव के ही विजय रविदास मनोज रविदास एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य शराब की बिक्री करता है। जिसका विरोध करने पर वार्ड सदस्य एवं उनके परिवारों के साथ मारपीट की गई। आपको बता दें कि जख्मी महिला रीना देवी जूना थी पंचायत के वार्ड नंबर 4 की वार्ड सदस्य है। वार्ड सदस्य रीना देवी अपने वार्ड को शराब मुक्त करना चाहती है। लेकिन शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर उनके परिवारों के साथ जमकर मारपीट कर दिया।




