लोजपा(राम विलास) नेता संजय पासवान पहुँचे पीड़ित परिजनों से मिलने।

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में लोजपा रामविलास के प्रदेश नेता पहुंचे मृतक सुमन कुमार पासवान के परिजन से मिलने

बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के निंगा पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुमन कुमार पासवान की हत्या 11 जनवरी को अपराधियों ने गोली मारकर कर दिया था आज मृतक परिजन से मिलने लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश से बिहार लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश पर मृतक सुमन कुमार पासवान के परिजन से मिलने के लिए कमेटी गठित किया गया लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री संजय पासवान के नेतृत्व में टीम गठित हुई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी प्रदेश सचिव मनोज पोद्दार एवं रमेश पासवान थे,बेगूसराय के लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने घटनास्थल पर बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के निंगा पंचायत के मिर्जापुर चांद वार्ड संख्या 16 के मृत सुमन कुमार पासवान के माता पिता एवं परिजनों से मुलाकात करवाएं और गठित टीम घटना की जानकारी लिये, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने तुरंत डीएसपी से बात किये ,अपराधी अभी तक पकड़ा नहीं गया, अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की साथ ही प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दलित प्रेम एक मात्र छलावा है सुशासन की सरकार में प्रत्येक दिन दलितों की हत्या हो रही है सरकार सभी मोड़ पर फेल हो गई है मुख्यमंत्री का समाज सुधार यात्रा नौटंकी है बिहार के पुलिस शराब की बोतल ढूंढने में समय व्यतीत कर रही है उन्होंने कहा कि अभिलंब सुमन पासवान की हत्यारे को गिरफ्तारी कर जिला प्रशासन फास्टट्रैक के द्वारा सजा दिलाएं, पीड़ित परिवार को पच्चीस लाख रुपया और मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी दिया जाए, श्रीमती इंदिरा देवी कहीं घटना के 6 दिन हो गए अभी तक अपराधी पकड़ा नहीं गया सुरेंद्र विवेक जी ने कहे पुलिस महानिदेशक से मिलकर बातचीत करेगी टीम प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट लगनी चाहिए, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा जिले में दलितों पर आए दिन घटना करते रहती है पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि अपराधियों पर नजर रखें ,पुलिस प्रशासन पूरी ईमानदारी से घटना की जांच करें, निर्दोष फसे नहीं ,दोषी बचे नहीं , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बेगूसराय के पदाधिकारी दिलीप कुमार पासवान रोहित कुमार सुरेश पासवान कमल कुमार सिंह ब्रह्मदेव पासवान हेमंत कुमार बहौर पासवान धीरज कुमार सिंह मोहम्मद इकबाल अमित कुमार मुकेश कुमार नितिन कुमार लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाइट;- प्रेम पासवान जिला अध्यक्ष बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment