प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय पुलिस ने 4 दिसंबर 2021 दिनदहाड़े शहर के महिला कॉलेज के समीप ठेकेदार बमबम सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने अपराधी शुभम कुमार को गिरफ्तार किया है। 4 दिसंबर को दिनदहाड़े नगर थाना के महिला कॉलेज के सामने मुफस्सिल थाना के बासुदेवपुर गांव निवासी ठेकेदार बमबम कुमार की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मटिहानी थाना के सीहमा गांव से शुभम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शुभम कुमार इस हत्याकांड में शामिल था। इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया था। शुभम कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के 6 मामले दर्ज हैं और यह कुख्यात बदमाश हैं सुपारी किलर का भी काम करता है। इसने बलिया थाना क्षेत्र में रियालंस टावर के समान से भरा पिकअप लूट, मोटरसाइकिल लूट समेत 6 घटना को अंजाम दिया था। बमबम कुमार की हत्या में उसकी प्रेमिका और उसके पति का भी संलिप्तता सामने आई है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी पर चार्जशीट दाखिल करेगी इसके गिरफ्तारी से इलाके में लूट की घटनाओं में कमी आएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय




