प्रेमशंकर पाठक की रिपोर्ट
नाला(जामताड़ा)
दिनोंदिन बढ़ते कोविड संक्रमण को लेकर कुंजबना स्थित सनमत कल्याण अस्पताल द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जामदेही पंचायत के जामदेही गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में सर्वप्रथम ग्रामीणों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड जांच की गई। तत्पश्चात डाॅ0 आनंद दास एवं डाॅ0 सुप्रिया दास के द्वारा कुल 107 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिए गए। अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों पर निशुल्क दवाई प्रदान करने के अलावा कोविड टीकाकरण भी किया गया। विस्तृत जांच हेतु अस्पताल आने की बात कही गई। मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके अलावा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु प्रोटोकॉल का पालन करने, टीकाकरण कराने, नियमित रुप से कोविड जांच कराने आदि अपील की गई। शिविर में ज्योति मुर्मू, रीना हेंब्रम, मंजुला सोरेन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।




