सड़क हादसे में नगर थाना के सब इंस्पेक्टर की मौत पर दी गई सलामी

SHARE:

सोनी पांडेय

दोनार बेनीपुर में सोनकी ओपी अंतर्गत देकुली चट्टी स्टेट बैंक के समीप गुरुवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में नगर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर लालजीत उरांव की मौत घटनास्थल पर हो गई स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सब इंस्पेक्टर बहेरा की ओर से दोनार की तरफ जा रहे थे इसी क्रम में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से वह सड़क पर गिर गए जिसके बाद लोगों ने दौड़कर वहां आनन फानन मे पहुंचे तो देखा की उनकी मौत हो चुकी थी वही मौके से गाड़ी को लेकर के ड्राइवर फरार हो गया।

घटना की सूचना सोनकी ओपी अध्यक्ष को दी गई सूचना पाकर ओपी अध्यक्ष निर्मल राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जिसके बाद आज सब इंस्पेक्टर को लहरिया सराय पुलिस लाइन में दी गई जिसमें मुख्यालय एसडीपीओ अमित कुमार वही पुलिस लाइन एसडीपीओ दरभंगा मौजूद सलामी देने के बाद शव को किया गया उनके परिवार जनों के हवाले कर दिया गया। वे मूल रूप से झारखण्ड के रहने वाले थे।

Join us on:

Leave a Comment