रिपोर्ट – अमित कुमार!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल बिहार दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार के अपमान से लेकर बिहार के विकास तक कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा।
पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कल नीतीश सेतु का उद्घाटन करने आ रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने तीन महीने के अंदर ही नीतीश कुमार की पीठ में खंजर भोंक दिया है। उनके बेटे निशांत को अलग-थलग और अपमानित किया जा रहा है। अगर नीतीश जी बीमार थे तो निशांत को सीएम बना देना चाहिए था। राहुल गांधी ने हमेशा नीतीश जी का सम्मान किया है।
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की पर कैपिटा इनकम सबसे नीचे है, गरीबी और कर्ज बढ़ रहा है। 125 यूनिट बिजली फ्री करने से क्या होगा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, IT हब और उद्योग के लिए 2 लाख करोड़ दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिट्ठी निकाली गई है, पब्लिक तो आती नहीं।
पप्पू यादव ने कहा कि खगड़िया के 9 लोग दिल्ली में मर गए, 56 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए, लेकिन पीएम ने एक ट्वीट तक नहीं किया। कोरोना में बिहारियों को पैदल भगा दिया, कोटा से बच्चों के लिए ट्रेन नहीं दी। चीन-रूस-अमेरिका की त्रिपक्षीय बैठक पर राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत के बिना दुनिया की कोई भी इकॉनमी महाशक्ति नहीं बन सकती।



