रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगबाद पर नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गये. हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग एक ही परिवार से है घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, अस्पताल में अपनों को खोने के बाद परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.
मृतकों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में भगवान दास के पुत्र नीतीश चौहान, उनकी बहन और राजकुमार चौहान की पत्नी किरण कुमारी शामिल हैं.
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गयाजी रेफर कर दिया इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है
बाईट डायल 112 की पुलिस



