रिपोर्ट :- रवि शंकर शर्मा!
निर्देश :-
छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों की सुरक्षा निश्चित की जा रही है। कुल 103 घाटों में से 90 घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं। 13 घाटों को चिन्हित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है कि कहीं भी किसी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो।
मुख्यमंत्री ने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों से किया आग्रह, बिहार में आकर देखिए छठ मनाइए, ये अपना महापर्व है।
छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां तेजी से पूर्ण करें। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
छठ घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं की लगातार एवं त्वरित जानकारी दी जाए।
पटना, 10 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 की तैयारियों को लेकर गंगा नदी के छठ घाटों का दूसरी बार निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कलेक्ट्रीयेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट और गायघाट से भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों की सुरक्षा निश्चित की जा रही है। कुल 103 घाटों में से 90 घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं। 13 घाटों को चिन्हित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार समुचित व्यवस्था कर रही है कि कहीं भी किसी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो। उन्होंने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों से आग्रह किया कि बिहार में आकर देखिए छठ मनाइए। ये अपना महापर्व है। इसमें उदय और अस्त होते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार एवं त्वरित जानकारी दी जाए। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। उन्होंने कहा कि छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें।
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक श्री मंगल पाण्डेय, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री रत्नेश कुमार, विधायक श्री संजय कुमार, पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, परिवहन विभाग के सचिव श्री राजकुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अनिमेष कुमार पराशर, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार, पटना नगर निगम के आयुक्त श्री यशपाल मीणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




