:- रवि शंकर अमित!
:- बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत सरहन गांव समीप मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात ब्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्यक्ति किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर लगभग बीस से पच्चीस मीटर तक खून के निशान है और ब्यक्ति की वाॅडी क्षत विक्षत अवस्था में फोरलेन पर पड़ा था। राहगीरों के अनुसार लगभग बीस से पच्चीस मीटर तक ब्यक्ति की वाॅडी वाहन में फंसकर घसीटाती गई है। हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ है। जिससे ब्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना मिली जिसके बाद लगभग ग्यारह बजे पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि अज्ञात वाहन से टक्कर हुई है और वाहन मौके से फरार हो गया। वाहन की पहचान हेतू आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।




