पटना में नकली मसाला फैक्ट्री का खुलासा, 24 लाख का मिलावटी मसाला सीज!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना सिटी के मरचा मिरची रोड स्थित शकीरा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापेमारी कर 24 लाख रुपये का मिलावटी और जहरीला मसाला सीज किया गया है।
पटना के पटना सिटी मरचा मिरची रोड में स्थित शकीरा फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। शकीरा मसाले के नाम से बड़े पैमाने पर फैक्ट्री में मसाले बनाए जाते थे, मगर ये मसाले खाने लायक नहीं थे।

जांच में खुलासा हुआ कि हल्दी में पिसा हुआ चावल का चोकर और फैक्ट्री में उपयोग होने वाला रंग मिलाया जा रहा था, जो खाने के लिए नहीं होता। मिर्च का भी वही हाल था। गोल मिर्च और धनिया में भी चोकर मिलाकर उसे रंग कर असली मसाले का रंग दे दिया जाता था।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने फैक्ट्री के अंदर काफी गंदगी देखी और ऐसे कई सामान मिले जो मिलावट के रूप में उपयोग होते थे। चावल और धनिया में मिलने वाला भूसे का चोकर, हल्दी में मिलाया जाने वाला चोकर और इंडस्ट्रियल कलर देखकर विभाग के भी होश उड़ गए।b

बताया जा रहा है कि शकीरा मसाला ब्रांड पूरे बिहार में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करता है। फैक्ट्री में मिलाया जाने वाला रंग इतना केमिकल युक्त था कि रिपोर्टर के हाथ से भी वह रंग छूट नहीं रहा था, क्योंकि यह रंग खाने के लिए नहीं बल्कि फैक्ट्री में सामानों को रंगने में उपयोग होता है।

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी के बाद मसालों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं और पूरे मिलावटी मसाले को सीज कर दिया है।

Join us on: