रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एनडीए की जीत का दावा करते हुए विपक्ष और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला।
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि मतदाता पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में हैं। जैसे विधानसभा चुनावों में एनडीए को भारी समर्थन और सफलता मिली थी, वैसे ही विधान परिषद के चुनावों में भी एनडीए की जीत होगी।
तेजस्वी यादव द्वारा सरकार को लेकर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो संविधान पर भरोसा है और न ही जनता के जनमत पर, बल्कि इन्हें केवल “लाठी तंत्र” और अपराधियों पर भरोसा है।
उन्होंने के.जे. राव और टी.एन. शेषन का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि चुनाव आयोग में सुधार न किए जाते और आयोग को कड़ा न किया जाता, तो स्थिति कुछ और होती।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों और राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जनता इन सब बातों को भली-भांति जानती है और जनता सब समझती है।
सीवान में मिनी बम फैक्ट्री में हुए हादसे को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंत्री ने कहा कि बिना लाइसेंस के इस तरह की फैक्ट्रियां कैसे चल रही थीं। इस पर प्रशासनिक लापरवाही की जांच की जाएगी और सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।
बाइट : प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री, बिहार सरकार




