रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
मधेपुरा जिला के खुर्दा महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय महा दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के द्वारा दो दिन 20 से 21 अक्टूबर तक कराया गया जिसमें औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव उदय कुमार तिवारी को आयोजन को संपन्न कराने में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में बुलाया गया प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद तिवारी को आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने अंग वस्त्र और गदा ( गुर्ज ) संयुक्त रूप से देकर सम्मानित किया उक्त प्रतियोगिता के लिए सफल संचालन हेतु बिहार कुश्ती संघ द्वारा तकनीकी पदाधिकारी को भेजा गया जिसमें कुश्ती संघ के वरिय तकनीकी अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह कैमूर जिला कुश्ती संघ सचिव भोरिक सिंह यादव उर्फ सोनू और गया जी के रितिक कुमार औरंगाबाद के पहलवान निखिल कुमार को चयनित कर दंगल प्रतियोगिता सफल कराया गया इस प्रतियोगिता में उदय तिवारी को बेहतर प्रदर्शन करने पर और साथ ही साथ बेहतर मंच संचालन करने के बाद यह सम्मान प्राप्त हुआ सभी लोगों ने उदय तिवारी के सराहना करते हुए धन्यवाद और खुशियां जाहिर की तिवारी को पूर्णिया सांसद ने भी इस संचालन हेतु माइक के माध्यम से खूब प्रशंसा किया और सराहा लगातार आगे बढ़ने की बात कही उदय एक छोटे से गांव काझवां के रहने वाले हैं इस उपलब्धि पर जिला के सभी खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं और बधाइयां दिए हैं उदय तिवारी बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुश्ती के क्षेत्र में कोच की भूमिका में अपना दायित्व को निभाया है और लोहा मनवाने का काम किया है




