रिपोर्ट – अमित कुमार!
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की खपत बढ़ गई है और इसी के साथ बाजार में गलत तरीके से मिठाई बेचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
पटना फूड डिपार्टमेंट की टीम ने आज फुलवारी शरीफ कुरकुरी स्थित एक डेयरी प्रोडक्ट फैक्ट्री में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में बिना मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट के मिठाइयां और दही जब्त किया गया।
जब्त सामानों में 210 पैकेट पेड़ा, 620 पैकेट गुलाब जामुन, 384 पैकेट रसगुल्ला और 148 लीटर दही शामिल है। इन सभी पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट थी और न ही एक्सपायरी डेट।
जांच के दौरान मिठाइयों की चासनी में नॉन एडिबल केमिकल हाइड्रॉ के इस्तेमाल का भी खुलासा हुआ। यह केमिकल इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए होता है और खाने पीने की चीजों में इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी है। इसके बावजूद फैक्ट्री में मिठाइयों की चासनी में इसका उपयोग किया जा रहा था। मौके से 27 डिब्बा हाइड्रॉ केमिकल भी जब्त किया गया है।
फूड विभाग ने सभी सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट: मुकेश कुमार, फूड इंस्पेक्टर, पटना




