रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर और कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) का उद्घाटन किया।
मौके पर मुख्यमंत्री ने शेड और भूमि आवंटन पत्र बाँटे और उद्योग विभाग और FDDI (Footwear Design & Development Institute) के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुआ।
मुख्यमंत्री के भाषण के 5 बड़े ऐलान:
1. रोजगार का टारगेट:
- 2030 से पहले बिहार से बाहर मजदूरी करने जाने वाले 12 लाख लोगों को बिहार में ही रोजगार देना है। 2030 तक बिहार को उद्योगों का हब बनाना है।
2. रैपिड रेल:
- मुजफ्फरपुर से पटना और पटना से गया तक रैपिड रेल चलाने की योजना। इससे मुजफ्फरपुर से पटना 30-40 मिनट में पहुँच सकेंगे।
3. डेटा सेंटर:
- 2030 से पहले बिहार में 1,000 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर। अभी पटना में 12 MW का Ctrls डेटा सेंटर शुरू हुआ है। इससे 10 लाख करोड़ तक के निवेश की उम्मीद।
4. निवेशकों के लिए नई नीति:
- निवेशक प्रस्ताव दें, सरकार 30 दिन में उसके लिए नीति बना देगी। जमीन स्वेच्छा से देने वाले को तय रकम से 10% ज्यादा भुगतान।
5. मुजफ्फरपुर के लिए खास:
- मोतीपुर में एयरपोर्ट का 10% से ज्यादा काम पूरा।
- पताही में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, ड्राई पोर्ट और IMC क्लस्टर की योजना।
- शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर वास्तुकला विश्वविद्यालय खुलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा – एक समय बिजली खपत 500 MW भी नहीं थी, आज 10,000 MW है। अगले 5 साल में उद्योगों को 10,000 MW और देंगे। युवा 10 लाख की योजना से (5 लाख अनुदान + 5 लाख कम ब्याज पर ऋण) उद्यमी बन रहे हैं।




