मनरेगा में जेसीबी के प्रयोग का विरोध करने पर युवक की हत्या!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

जेसीबी से मनरेगा काम करने का विरोध करना पड़ा महंगा

युवक को धारदार हथियार से किया जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत


नवादा : नवादा में एक युवक को धारदार हथियार से जख्मी किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । बताया जाता है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जेसीबी मशीन से मनरेगा का काम होने का विरोध करने पर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया। मृतक का नाम विजेंद्र यादव बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार सीतो यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव गांव में ही जेसीबी मशीन से मनरेगा का काम करा रहा था। जिसका मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने विरोध करते हुए जेसीबी के बजाय मजदूर से काम कराने की बात कही। यह बात रामप्रवेश को नागावार लगा और वीरेंद्र के साथ मारपीट करने लगा। यह देख कर वीरेंद्र का भाई विजेंद्र यादव बीच-बचाव करने आया, तभी रामप्रवेश ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment