:- रवि शंकर अमित!
आई०जी०आई०एम०एस० जाकर मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्री वशिष्ठ नारायण सिंह का हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
पटना, 15 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज आई०जी०आई०एम०एस० जाकर पूर्व मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव तथा चनपटिया के विधायक श्री अभिषेक रंजन के नवजात पुत्र की तबीयत का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने श्री वशिष्ठ नारायण सिंह एवं श्री नरेन्द्र नारायण यादव से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।
इस दौरान आई०जी०आई०एम०एस० के निदेशक डॉ० बिंदे कुमार एवं मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ० मनीष कुमार मंडल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।




