:- रवि शंकर अमित!
पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत ढेलवा गोसाईं चौक के पास रात्रि मे एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण के नेतृत्व में बाढ़ थाना अध्यक्ष पूर्णेन्दु कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से सूखे नशे के खिलाफ छापेमारी की गई। करीब 1 घंटे तक छापेमारी चलने के बाद छापेमारी के दौरान खरीद बिक्री करने वाली दो महिला को गिरफ्तार किया गरा और नशा का सेवन कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। वह मामले में शामिल एक भागने में सफल रहा। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि ढेलवा गोसाईं के एक घर में महिलाओं द्वारा सूखे नशे का कारोबार किया जा रहा है जिससे आसपास के युवक इसके गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। आज गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इस तरह कारोबार करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे और उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि कुछ स्मैक का पुरिया, नशा का इंजेक्शन सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं पुलिस मिलान कर रही है। कई दिनों से सुखा नशा के खिलाफ इलाके रैकी कर रही थी और आज का छापामारी की गई।
Byte –रामकृष्ण SDPO -01




