मिठाई बनाने में हुई गलती तो मजदूर को खौलते तेल की कड़ाही डाल कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी पर गांव से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का आरोप है कि महज रसगुल्ला बनाने में हुई गलती और मजदूरी मांगने के विवाद में एक मजदूर को खौलती कड़ाही में डाल दिया गया। घटना 4 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कम्मू चौहान को दिलीप धानुक राजा नामक व्यक्ति काम करने के लिए बुलाकर ले गया था। इसी दौरान रसगुल्ला बनाने में गलती होने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मजदूरी मांगने पर बहस और बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में आकर बदमाशों ने कम्मू चौहान को खौलती कड़ाही में डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।गंभीर हालत में मजदूर का इलाज चल रहा था, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on: