:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ अनुमंडल के नवादा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने मछली मारने को लेकर एक मल्लाह को गोली मार दी। बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया, जिनका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, केवल सहनी सुबह पांच बजे मछली मारने के लिए गंगा नदी में जाल डाले हुए था। उसके साथ दो नाव पर सात आठ लोग मछली मारने गए थे। आरोप है कि तभी प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने उन्हें गंगा में मछली मारने से रोका। पीड़ित का आरोप है कि प्रिंस मुखिया के दो दर्जन से अधिक लोग हथियार और लाठी डंडों से लैस होकर दियारा पहुंचे थे। उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जबरदस्ती गंगा नदी में मछली मारने से रोक दिया। विवाद बढ़ने पर प्रिंस मुखिया के कुछ लोगों ने केवल सहनी पर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में जाकर लगी। इसके बाद लाठी डंडों से मारकर सभी मल्लाहों को वहां से भगा दिया गया। बदमाश अपने साथ उनका नाव भी लेकर चले गए। सभी घायल युवकों को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया, ईधर पुलिस मामले की जाँच में जुटी है!
बाइट पीड़ितों के परिजन



