पटना से अमित कुमार रिपोर्ट
पटना में CTET अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे। अभ्यर्थियों ने TRE-4 में शामिल होने का मौका देने की मांग की है। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे विकेश भट्ट ने कहा कि वे आंदोलन नहीं, संवाद से समाधान चाहते हैं।
CTET अभ्यर्थी आज शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना है कि जिस तरह STET अभ्यर्थियों को TRE-4 में मौका दिया गया है, उसी तरह CTET अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलना चाहिए।
अभ्यर्थियों ने कहा कि CTET परीक्षा पहले सितंबर में होनी थी, जिसे बढ़ाकर दिसंबर कर दिया गया है। इससे उनका समय बर्बाद हो रहा है और वे TRE-4 से वंचित हो रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार और मंत्री सम्राट चौधरी से अपील की है कि उनके भविष्य को देखते हुए उन्हें TRE-4 में बैठने की अनुमति दी जाए। मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।
बाईट : विकेश भट्ट, CTET अभ्यर्थी




