S.I. लालजी यादव की संदेहास्पद मौत की सीबीआई जांच की मांग!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

थाना परिसर स्थित आवास में फंदे से झूलता हुआ मिला था नवाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव का शव

विधायक अनंत ओझा ने की मेडिकल बोर्ड का गठन कर पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग

साहिबगंज

पिछले मंगलवार की सुबह पलामू के नवाबाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव का शव थाना परिसर स्थित उनके क्वार्टर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला था, जिसके बाद से मामले में तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं| इस संबंध में आज राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि पलामू के नावा बाजार थाना के थाना प्रभारी रहे लालजी यादव की संदेहास्पद मौत से उनके परिजन व जनता उद्वेलित हैं, और इस संदेहास्पद मौत में साज़िश की आशंका व्यक्त कर रही हैं, साथ ही स्थानीय जनता में आक्रोश भी है| इसलिए राज्य सरकार को जन भावना का सम्मान करते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन कर पुनः पोस्टमार्टम करना चाहिए| जिससे मामले की सच्चाई सबके सामने आए। साथ ही उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग करते हुए उनके परिजनों को एक करोड़ का मुआवज़ा व सरकारी नौकरी देने की मांग भी राज्य के मुख्यमंत्री से की है। इधर मामले को ले कर उनके परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए इस घटना को उनके खिलाफ साजिश बताया है| कहा है कि सरकार मामले सीबीआई द्वारा जांच करवाए। उनके भतीजे विवेक कुमार ने इस संदेहास्पद मौत को ले कर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि घटना की पहली रात जब उनका ड्राइवर उन्हे उनके क्वार्टर छोड़ने गया तब तक सब कुछ सामान्य था|, इसलिए उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा है कि उनके ऊपर जरूर मानसिक दबाव डाला गया होगा, या उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया होगा। बता दें की डीटीओ अधिकारी अनवर हुसैन से किसी मामले को ले कर लालजी यादव की एक सप्ताह पहले बकझक हुई थी जिसके बाद जिसके बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने लालजी यादव पर करवाई की थी और उनको अभी पांच दिनों पहले ही निलंबित किया गया था| जिसके बाद ये घटना हुई है।

Join us on:

Leave a Comment